Samastipur

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने सहित कई मांगों को लेकर महागठबंधन करेगा बड़ा आंदोलन

समस्तीपुर: शहर के निजी विद्यालय परिसर में महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की. संचालन माकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना ने किया. बैठक में जिले में बेहद तेजी से बढ़ते हुए अपराध पर चिन्ता व्यक्त की गई. समस्तीपुर नगर थाना कांड संख्या 197/24 तथा कांड संख्या 198/24 में आरोपित किए गए निर्दोषों को आरोप मुक्त करने की मांग की गई. पिछले दिनों शहर के स्टेडियम गोलंबर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों तथा महिलाओं पर लाठीचार्ज पर गहरी नाराजगी व दुख व्यक्त की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिले में बदहाल कानून व्यवस्था को सुचारू करने, भूमि सर्वे में जारी भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने आदि जनहित की मांगों को लेकर राजद, माकपा, भाकपा, कांग्रेस तथा भाकपा माले अर्थात महागठबंधन का एक शिष्टमंडल वरीय पदाधिकारियों से मिल कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया. अपेक्षित पहल नहीं होने पर महागठबंधन की ओर से एक बड़ा आंदोलन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.

 

 

मौके पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश राय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, भाकपा के वरीय नेता सुधीर देव, माकपा के वरीय नेता मो. शाह जफर इमाम, माकपा नेता सत्यनारायण सिंह, राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस नेता परमानंद मिश्रा, कांग्रेस नेता सूरज राम, कांग्रेस नेता विश्वनाथ हजारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो. फैयाज अहमद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. फिरोज अंसारी, राजद नेता मो. आसिफ इकबाल, मो. बशीर अहमद, दीपक यादव आदि मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!