Muzaffarpur

अवध-असम एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में धुआं भरा, कूद पड़े यात्री

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी अवध असम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में धुआं भरने से अफरातफरी मच गई। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जानेवाली अवध असम एक्सप्रेस रविवार को शाम 5.40 बजे प्लेटफॉर्म दो पर खड़ी हुई। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर खड़ी पटना-जयनगर इंटरसिटी का जेनरेटर चालू होने से अवध असम एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी नंबर एक में धुआं भर गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इससे यात्री डर गए और सांस लेने में तकलीफ होने पर आनन-फानन में बोगी से कूदने लगे। दर्जनों यात्री रेलवे ट्रैक पर आ गए। बताया गया कि प्लेटफॉर्म एक पर खड़ी इंटरसिटी में अचानक जेनरेटर चालू कर दिया गया। जेनरेटर का साइलेंसर प्लेटफॉर्म दो की ओर होने से अवध असम एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी धुआं से भर गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!