Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में बाढ़ पीड़ितों के बीच समाजसेवी ने किया राहत वितरण

दलसिंहसराय :विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में आई भयावह बाढ़ को लेकर सामाजिक स्तर पर राहत वितरण करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सरकारी स्तर पर अभी तक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं होने के बीच शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों की समस्या को देखते हुए बढ़ौना पैक्स अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी कुणाल कुमार ने अपने सौजन्य से राहत सामग्री का वितरण किया। कुणाल ने दर्जनों युवाओं की टीम के साथ नाव से प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण कर सैकड़ों जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों के बीच 20 क्विंटल चूरा व 3 क्विंटल मीठा सहित मोमबत्ती, माचिस,बिस्कुट, नमकीन आदि राहत सामग्री का वितरण किया।

 

 

मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजकुमार दास, मनोहर कुमार, माधव कुमार, सत्यम कुमार, राहुल कुमार ज्ञानी, संजय कुमार, रमण कुमार, मुरारी कुमार सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण के उपरांत युवा समाजसेवी कुणाल कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की स्थिति नारकीय बनीं हुई है। लोग पलायन कर सड़क किनारे, बांध पर और स्कूलों सहित अन्य सुरक्षित इलाकों में खनाबदोस सरीखी जिंदगी गुजार रहे हैं। प्रशासन जल्द से जल्द चिन्हित स्थलों पर सामुदायिक रसोईघर चलाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!