Begusarai

अस्थि विसर्जन करने जा रहे दो युवक की सड़क हादसे में मौत:वाहन ने मारी टक्कर

बेगूसराय में सोमवार को सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हीरा टोल जीरो माइल से श्री कृष्ण सेतु जाने वाले सड़क की है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित चिकनी खार निवासी लक्ष्मी शर्मा के बेटे पन्नालाल शर्मा और भागवत शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के रूप में की गई है। दोनों की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। दोनों अस्थि विसर्जन करने मुंगेर घाट जा रहे थे। इसी दौरान NH-132 (B) पर वाहन ने ठोकर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन, तब-तक टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो चुका था।

 

7 महीने के बाद बेटी की थी शादी

 

बता दें कि मृतक पन्नालाल शर्मा की मां का निधन हुआ था। कल श्राद्ध खत्म होने के बाद आज वह अपने पड़ोस के भतीजा राहुल के साथ बाइक से सुबह 6 बजे अस्थि कलश लेकर विसर्जन करने के लिए निकले थे। 7 महीने के बाद उसके बेटी की शादी करनी थी। इसीलिए, जल्दी अस्थि कलश विसर्जन कर देना चाहते थे।

 

बाइक नंबर के आधार पर हुई पहचान

 

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। घटना के बाद साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान पुलिस ने की है। घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। घटना शालीग्रामी के समीप की है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप वाहन ने टक्कर मारी है।

 

मृतक के परिजनों को दी सूचना

 

साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष-सह-प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु ने बताया कि साहेबपुर कमाल के हीरा टोल जीरो माइल से मुंगेर पुल जाने वाली सड़क पर हादसा हुआ है‌। घटना की सूचना मिलते ही हम लोग तुरंत पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को थाना लाया गया है। दोनों मृतक मधेपुरा के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दी गई है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!