Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत,सीमा विवाद में 5 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा शव

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास रविवार रात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के रंगोली गांव का गणेश भगत बताया गया है। घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है।मृतक के भाई ने बताया कि थाना विवाद के कारण युवक का शव 5 घंटा तक पोस्टमार्टम के इंतजार में सदर अस्पताल में पड़ा रहा। बाद में सपा के हस्तक्षेप पर कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सैदपुर गांव के पास पिकअप ने मारी टक्कर

 

घटना के संबंध में मृतक के भाई प्रवेश कुमार ने बताया कि उनके भाई अपने साढू के यहां वारिसनगर थाना क्षेत्र आए हुए थे। देर रात वह बाइक से वापस कल्याणपुर होते हुए मुजफ्फरपुर के मुसहरी लौट रहे थे। सैदपुर गांव के पास पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी।

 

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे कल्याणपुर पीएससी में भर्ती कराया। जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मध्य रात सदर अस्पताल पहुंचे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना ले जाने लगे। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर वापस सदर अस्पताल पहुंच गए और मामले की जानकारी सदर अस्पताल प्रशासन को दी।

 

थाना विवाद के कारण परेशान हुए परिजन

 

परिजनों का कहना है कि रास्ते से लौट के बाद घटना की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी गई। जबकि, कल्याणपुर पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम नगर थाने की पुलिस कर आएगी। क्योंकि, मौत सदर अस्पताल में हुई है। जब परिजन ने नगर थाने से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि घटनास्थल कल्याणपुर है। इसलिए सबका पोस्टमार्टम कल्याणपुर पुलिस कराएगी। जिस कारण करीब 5 घंटे तक शव सदर अस्पताल में पड़ा रहा। बाद में परिजनों ने मामले की जानकारी एसपी को दी, तब कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंप दिया है।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। विधिवत शव को जब्त किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जाता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!