Samastipur

समस्तीपुर :नहर में स्नान करने गया युवक, अचानक गहरे पानी में चला गया हो गई मौत 

समस्तीपुर।शाहपुर पटोरी . थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में स्नान के दौरान नहर के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान उक्त गांव निवासी शिवन महतो का पुत्र सुमन कुमार 26 के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम युवक नहर में स्नान करने गया था. इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. मौके पर मौजूद मछुआरों ने उसे नहर से निकला.

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!