Patna

पटना में विजयदशमी के लिए 80 फीट का रावण हो रहा तैयार: राजस्थानी-मैथिली परिधान में दिखेगा रावण

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.मौसम खराब हुआ या बारिश हुई तो भी रावण का पुतला गलेगा नहीं। वह जलते रहेगा। पिछले साल से इस बार बहुत अलग हटकर बनाया गया। इस बार स्मार्ट रावण और बहुत खूबसूरत बना है।पटना में दशहरा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट की ओर से इस बार भी रावण दहन का कार्यक्रम गांधी मैदान में ही होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि इस बार रावण राजस्थानी और मैथिली परिधान में नजर आएगा। रावण की ऊंचाई 80 फीट होगी, जो पिछले साल से 10 फीट ज्यादा है। पिछले साल रावण 70 फीट का था। वहीं, 75 फीट का कुंभकरण और 70 फिट का मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है। 12 अक्टूबर को पुतला दहन कार्यक्रम होगा।

 

 

रावण की ऊंचाई 80 फीट होगी, जो पिछले साल से 10 फीट ज्यादा है। पिछले साल रावण 70 फीट का था। वहीं, 75 फीट का कुंभकरण और 70 फिट का मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है।

खराब मौसम में भी जलेगा रावण

 

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि अगर मौसम खराब हुआ या बारिश हुई तो भी रावण का पुतला गलेगा नहीं। वह जलते रहेगा। पिछले साल से इस बार बहुत अलग हटकर बनाया गया। इस बार स्मार्ट रावण और बहुत खूबसूरत बना है। पुतलों को बारिश से बचाने के लिए पतली पॉलीथिन का कवर भी बनाया जा रहा है। रावण दहन के साथ आतिशबाजी का नजारा दिखेगा।

 

वृंदावन से आएंगे रामलीला के 30 कलाकार

 

इस रावण दहन से पहले पटना के ठाकुरबाड़ी में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए वृंदावन से 30 कलाकार आ रहे हैं। 11 दिन तक यह रामलीला चलेगी। विजय दशमी को दोपहर 2 बजे श्रीराम अपनी वानर सेना के साथ लंका विजय के लिए निकलेंगे। उनके साथ लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी भी रहेंगे। श्रीराम अपनी सेना के साथ पटना के अलग-अलग रास्तों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे। फिर श्रीराम के हाथों रावण का वध किया जाएगा। उसके बाद तीनों पुतलों को अग्नि के हवाले किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!