Patna

24 की उम्र में गूगल से 2 करोड़ का पैकेज:जमुई के अभिषेक का पैशन कोडिंग

पटना.जमुई जिले के झाझा में रहने वाले 24 साल के अभिषेक अब अमेरिकी कंपनी गूगल में जॉब करेंगे। गूगल ने अभिषेक को 2 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज ऑफर किया है।वे जॉइनिंग के लिए इसी महीने लंदन जाएंगे। गूगल से 2 साल पहले अभिषेक 1 करोड़ 8 लाख रुपए के पैकेज पर अमेजन कंपनी में थे। इस दौरान वे जर्मनी में रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने वाले अभिषेक का कहना है कि, ‘गूगल में जॉब करना मेरा सपना था।’ बचपन से ही अभिषेक को कोडिंग का शोक था।

 

बचपन से ही कोडिंग के प्रति काफी लगाव था

 

अभिषेक की शुरुआती शिक्षा झाझा के प्राइवेट स्कूल में हुई है। उनके माता-पिता ने बताया कि बचपन से ही अभिषेक को कोडिंग के प्रति काफी लगाव था। वह कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में ही कुछ करना चाहता था। इसके लिए कोटा में रहकर अभिषेक ने तैयारी की और 2018 में NIT पटना में उसका दाखिला हुआ।

 

पिता वकील, बड़े भाई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे

 

अभिषेक के पिता सिविल कोर्ट में वकील हैं, और मां हाउस वाइफ हैं। उनके बड़े भाई अमित कुमार दिल्ली में रहकर सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हैं। वे कहते हैं, जर्मनी जाने के बाद मुझे नए मौकों के बारे में पता चला। अब लंबे वक्त तक गूगल में ही जॉब करने का इरादा है।

 

 

अमेजन में एक साल तक जॉब किया

 

अभिषेक के मुताबिक, बीटेक पास करने के बाद कई कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अच्छा ऑफर अमेजन से मिला। मुझे अमेजन ने एक करोड़ 8 लाख रुपए पैकेज पर जॉब ऑफर किया था। यहां एक साल तक जॉब करने के बाद गूगल में अप्लाई किया। 5 राउंड के इंटरव्यू के बाद गूगल से मुझे जॉब ऑफर किया है।अभिषेक ने बताया कि ‘गूगल जैसी बड़ी कंपनी में जॉब लेने का प्रोसेस सबके लिए एक ही सामान होता है। बस हमें करियर पोर्टल पर जाकर अप्लाई करना होता है। अगर हम किसी दूसरे एम्पलाई से मदद लेते हैं तो और भी आसान हो जाता है। फिर हमारे सीवी के बेसिस पर उसे शॉर्ट लिस्ट किया जाता है और इंटरव्यू कराया जाता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!