Patna

10 बदमाशों ने बिहार डायल-112 के जवान की लूटी बाइक-पिस्टल:पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी..

पटना :गया.डायल-112 के जवान की लूटी बाइक पोखर से बरामद हुई है।गया में दस की संख्या में रहे बदमाशों ने डायल-112 के जवानों से उनकी सरकारी बाइक और पिस्टल लूट लिए। घटना में डायल-112 के जवान सर्वजीत कुमार घायल हुए है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के साथ हुई मारपीट के दौरान ही वह जख्मी हुए है। घटना देर रात गया-नवादा रोड स्थित मेहता पेट्रोल पंप के सामने आरओबी के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। छानबीन के दौरान सरकारी बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये पोखर में डूबी पड़ी थी। बाइक के हेड लाइट के ऊपर लगा शीशा सिर्फ नजर आ रहा था।

 

घटना की पुष्टि एसडीपीओ सुनील कुमार पाण्डेय ने की है। उन्होंने कहा कि बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कर्मियों से हुई लूट की सूचना पर एसडीपीओ वजीरगंज सहित मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वे बदमाशों के भागने वाली सटीक दिशा में छानबीन कर रहे हैं।

 

लूट के दौरान पुलिस के जवानों से ही भीड़े बदमाश

 

बताया जाता है कि दस की संख्या में रहे बदमाश एक राहगीर के साथ मारपीट कर छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसी बीच गश्ती में रहे डायल 112 की बाइक मौके पर पहुंची। डायल 112 के जवानों को देखते ही बदमाश राहगीर को छोड़ पुलिस के जवानों से ही भीड़ गए। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उनका हथियार और बाइक लूट कर मौके से भाग निकले। सूत्रों का कहना है कि भागने के दौरान बदमाशों ने चार बार फायरिंग भी की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!