PatnaWeather Update

बिहार के 24 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:24 और 25 अगस्त को हेवी रेन की चेतावनी

बिहार में मानसून अभी काफी मजबूत स्थिति में हैं। अगले 48 घंटे तक बिहार में ऐसी ही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ हिस्से में बारिश भी हो सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अगस्त को बिहार के दक्षिणी हिस्से में, जबकि 25 अगस्त को उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।इसके अलावा कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज और अररिया में आज भारी बारिश की संभावना है। 26 अगस्त से मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

 

बीते 24 घंटे के दौरान रक्सौल, औरंगाबाद और जहानाबाद में बारिश हुई है। रक्सौल में भारी बारिश से मॉल, बैंक और अस्पताल में पानी भर गया। वहीं, भारत से नेपाल जाने वाली सड़क पर भी जलजमाव हो गया।

 

इधर, पटना में भी शुक्रवार दोपहर तेज बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया। पटना में आज भी 50% बारिश होने की संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई भी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री तक रहने की संभावना है।

 

दक्षिण बिहार में हल्की बारिश के आसार

 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इसी क्षेत्र में समुद्र तल से 9.4 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, मानसून का टर्फ लाइन श्रीगंगानगर(राजस्थान), रोहतक(हरियाणा) और गया के रास्ते गुजर रहा है। इस वजह से गया समेत दक्षिण बिहार में हल्की बारिश के आसार हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!