Patna

महिला मुखिया सुनीता दिल्ली से लौटीं वापस,लोगो ने किया स्वागत 

पटना.मोतिहारी.आजादी के 78 वर्ष पूरा होने पर जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी लाल किला पर झंडा फहरा रहे थे। इस ऐतिहासिक मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित मोतिहारी की महिला मुखिया सुनीता देवी ताली बजा रही थी। मुखिया का मंत्री द्वारा स्वागत किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस कार्यक्रम का समापन होने के बाद दिल्ली से जब मोतिहारी पहुंची मुखिया का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। मुखिया के स्वागत में फूल का माला पहना कर ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और गांव वाले ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

 

दिल्ली में पीएम मोदी को नजदीक से झंडोतोलन करते देख मुखिया सुनीता देवी के खुशी का ठिकाना नहीं था. वहां के बारे में बताते हुए फुले नहीं समा रही है. बल्कि पीएम मोदी को बिहार आने का न्योता भी दे दी है।

 

बुलावा के लिए पीएम को धन्यवाद कहा

 

मुखिया सुनीता देवी ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी बिहार और चम्पारण के लोगो खुशी की बात है, पीएम मोदी ने मुझको सम्मानित करके चम्पारण के सभी को सम्मानित किया है। आने वाले समय मे मॉडल चिल्ड्रन पार्क,स्कूल,पुस्तकालय का निर्माण करेंगी ताकि पीएम मोदी जब भी मोतिहारी आये तो मेरे पंचायतों का दौरा जरूर करें कर मेरे द्वारा पंचायत में किए गए विकास के कार्य को देखे. इसी को अपना आधार बना कर अपने क्षेत्र में काम करते रहूंगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!