Weather Update

मौसम अपडेट :बिहार के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना

“मौसम अपडेट  :पटना.बिहार में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इससे गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, घाघरा और परमान समेत कई नदियां लाल निशान से ऊपर है। इन नदियों के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया है।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें तीन जिलों में भारी और 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा बीकानेर (राजस्थान), रांची (झारखंड), पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण पूर्व से मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। इसके साथ ही एक चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास बना है। इससे बिहार में बारिश होने की संभावना है।

 

अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना

 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार में अगले 5 दिनों तक हल्की और तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के एक या दो स्थान पर भारी बारिश हो सकती है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!