SamastipurWeather Update

“समस्तीपुर का मौसम:जिले में 31.8 एमएम बारिश हुई,11 तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार

“समस्तीपुर का मौसम:मौसम विभाग के अनुसार जिले में बुधवार के बीते 24 घंटों के दौरान 31.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे शहर में सड़कों व गलियों में जगह-जगह पानी का जमाव हो गया। इससे जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली है। इस बारिश से खासकर धान की फसल को काफी फायदा पहुंचने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग के 11 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में मानसून सक्रिय रहने के कारण उत्तर बिहार के जिलों में सामान्य के आस-पास वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि में मध्यम से घने बादल देखें छाए रहने की संभावना है तथा तराई एवं मैदानी भागों के जिलों में सामान्य वर्षा होने की संभावना के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम से थोड़ी अधिक वर्षा भी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!