SamastipurWeather Update

“आज का मौसम:उत्तर बिहार के जिलों में आज व कल भारी बारिश की संभावना,येलो अलर्ट जारी

“आज का मौसम:समस्तीपुर.मौसम विभाग कर अनुसार सोमवार को राज्य के उत्तर भाग के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन व वज्रपात एवं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों में भारी वर्षा होने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार को राज्य के उत्तर एवं दक्षिण भाग के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन व वज्रपात होने तथा पश्चिम-चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व आसपास के कुछ अन्य जिलों के एक या दो स्थानों में भारी वर्षा होने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं इसके बाद भी उत्तर मध्य व उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में बारिश की संभावना प्रबल रूप से बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार के बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 11.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम के अस्थिर रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी सात अगस्त तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में मानसून के सक्रिय होने के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में वर्षों की सम्भावना बनी रहेगी। छह-सात अगस्त के बाद वर्षा की सम्भावना में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की सम्भावना रहेगी।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 16-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं बता दें कि इस दौरान मौसम के अस्थिर रहने के कारण इसका असर तापमान पर होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!