PatnaWeather Update

“आज का मौसम :बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: फिर बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर

“आज का मौसम :बिहार में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को झमाझम बारिश हुईं। आज भी राज्य के 23 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें 6 जिलों में भारी तो 17 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एक हफ्ते तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और उससे सटे झारखंड के ऊपर कम दबाव का केंद्र बना हुआ है। जिसके कारण बिहार में मानसून की सक्रियता काफी अधिक बढ़ी है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी

IMD के अनुसार बिहार में नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी होगी। आपदा विभाग ने किसी भी तरह की सहायता के लिए टॉल फ्री नंबर 1070 और हेल्पलाइन नंबर 0615-2294204/205 जारी किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!