PatnaWeather Update

“आज का मौसम :बिहार के 18 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट: पटना में गंगा लाल निशान के ऊपर

“आज का मौसम :बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से गंगा नदी के साथ साथ गंडक, बागमती और कोसी लाल निशान से ऊपर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से सीतामढ़ी, सुपौल, गोपालगंज समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पटना के गांधी घाट पर गंगा लाल निशान को पार कर गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं, बुधवार को नवादा में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 3 लोग झुलस गए है। गया जिले के डोभी प्रखंड में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई और 3 महिलाएं घायल है।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें दो जिलों में भारी और 16 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा मध्य पाकिस्तान से होते हुए मध्य राजस्थान, मध्य यूपी और पूर्वी बिहार से होकर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में जा रही है। इसी कारण गुरुवार को पूरे बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा।

नवादा-गया में आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मौत, 6 घायल

बुधवार को नवादा और गया में आकाशीय की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, छह घायल हुए है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने घटना पर दुख जताते हुए आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

पटना में गंगा लाल निशान के ऊपर

पटना में गुरुवार को गांधी घाट पर 30 सेमी बढ़ोतरी के साथ गंगा का जलस्तर एकबार फिर लाल निशान को पार कर जाएगा। उधर भद्रघाट पर गंगा का पानी गंगा मंदिर के पास पहुंच गया है। सीढ़ी भी पानी में डूब गई है।महावीर घाट की सीढ़ी भी डूब गई है। कंगन घाट की सीढ़ियों पर पानी चढ़ गया है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से करीब 25 सेंटीमीटर कम है। जिला आपदा प्रबंधन काे 24 घंटे अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय में गंगा नदी काफी उफान पर है। इसके कारण दियारा के विभिन्न हिस्सों में अब पानी सड़क पर आ गया है। यह दृश्य बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर दियारा की है।भोजपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत में है। कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात जलस्तर 51.99 था, अब बुधवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 52.03 हो गया है।
भोजपुर में गंगा का जलस्तर रातों-रात बढ़ा, कटाव शुरू

भोजपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का तेजी से जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। बलुआ पंचायत के अचरज लाल के टोला के रहने वाले लोगों को बाढ़ के साथ साथ कटाव का भी डर सता रहा है। वहीं, कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कटाव दो दिन पहले हुआ था। फिलहाल स्थिति ठीक है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!