Weather Update

आज का मौसम :उत्तर बिहार के जिलों में 24-36 घंटों के दौरान बारिश को लेकर अलर्ट 

आज का मौसम :समस्तीपुर.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा मंगलवार को 28 अगस्त से एक सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। इस पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। अगले 24-36 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। उसके बाद पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण के जिलों को छोड़कर पूर्वानुमनित अवधि में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। 28 अगस्त को पछिया हवा तथा शेष पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 5-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

 

 

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!