PatnaWeather Update

पूर्वी बिहार में दिखेगा निम्न दबाव का असर, तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, विभाग का अलर्ट जारी 

Bihar Weather: दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में भारी बारिश की संभावना है. इसका असर भागलपुर समेत पूर्वी बिहार, कोसी, सीमांचल, संथाल परगना पर भी देखने को मिलेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सोमवार को मौसम रहा शुष्क

भागलपुर जिले में सोमवार को मौसम शुष्क और उमस भरा रहा. तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 71 प्रतिशत रही. 4.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही.

 

किसानों को बेसब्री से बारिश का इंतजार

पिछले चार-पांच दिनों से जिले में मानसून की सक्रियता कम रही है. बारिश कम होने से जिले में धान की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं. धान के पौधे पीले पड़ने और खरपतवार उगने का डर है. किसान बेसब्री से तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें: TMBU के बीएन कॉलेज में तैयारी पूरी, NAAC पियर टीम 21 अगस्त से करेगी मूल्यांकन

 

अगस्त में 162.9 मिमी हुई बारिश

बीएयू सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की वैज्ञानिक डॉ नेहा पारीक ने बताया कि 1-19 अगस्त तक 162.9 मिमी बारिश हुई है. पूरे अगस्त महीने में 263 मिमी बारिश होती है. 21 अगस्त से बारिश की उम्मीद है. बारिश के बाद धान की फसल को काफी फायदा होगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!