Patna

“भागलपुर में दरोगा की पत्नी की दबंगई:स्कूली वैन के सामने स्कूटी लगा गाड़ी रुकवाया, बच्चे को पीटा

भागलपुर में गुरुवार को माउंट एसीसी (जूनियर सेक्शन) में चौथी क्लास के छात्र की एक दरोगा की पत्नी ने पिटाई कर दी। दरोगा की ने स्कूल वैन के सामने अपनी स्कूटी लगाई फिर ड्राइवर को गाड़ी रोकने बोला और बच्चे को उतारकर नाम पूछा फिर उसकी पिटाई की, वाकायदा पिटाई का वीडियो बनाया। विरोध करने पर वैन चालक की भी पिटाई की गई। इधर घटना की जानकारी वैन चालक ने बच्चों के परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पिटाई से उसके आंख और पेट में चाेट आई है। चाेटिल बच्चे के पिता स्कूल पहुंचे और फादर से शिकायत की। अभिभावक मारपीट करनेवाली महिला के बेटे का स्कूल से नाम काटने की कार्रवाई की मांग कर रहे थे। फादर ने महिला काे काॅल किया ताे वह आने काे तैयार नहीं हुई। इसके बाद चाेटिल बच्चे के पिता ने दराेगा काे काॅल किया ताे उन्हाेंने कहा कि मैं पटना में हूं, शुक्रवार काे आकर मिलूंगा। उन्हाेंने इस घटना के लिए साॅरी भी कहा, लेकिन बच्चे के पिता इस बात पर अड़े थे कि अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा हाेता ताे आप क्या करते? यही बता दीजिए, इस पर उन्हाेंने चुप्पी साध ली।

 

वैन से नीचे उतारकर मुर्गा बनाया

इस घटना के बाद वैन से जाने वाले बच्चे डरे हुए हैं। वैन के ड्राइवर ने बताया कि स्कूल में छुट्टी हाेने के बाद जब बच्चे वैन में बैठने लगे, इसी दौरान धक्का-मुक्की से दराेगा के बेटे काे हल्की चाेट लग गई, इसके बाद उसने किसी अभिभावक के माेबाइल से अपनी मां काे काॅल कर दिया ताे वह स्कूटी से वहां आ गई। इसके बाद सीएस सब स्टेशन के पास मेरी गाड़ी के आगे स्कूटी लगा दी और पिटाई की। बच्चे काे बचाने में मुझे भी चाेट लगी। वहीं घटना के दाैरान वैन में सवार एक बच्चे ने बताया कि वैन राेककर आंटी ने नाम पूछा ताे दूसरे बच्चे ने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया है। इसके बाद महिला ने कहा कि तुम मेरे बच्चे काे क्याें मारे और वह मुक्का,घुटने से मारने लगी। हाथ में एक मठिया वह पहनी थी, उससे भी मारी। फिर वैन से नीचे उतारकर मुर्गा बनाने के लिए घुटना माेड़कर बैठाया और साॅरी बाेलवाई। इसका वीडियाे भी बनाया। वहीं बच्चे के पिता ने बताया कि मेरे बेटे और उसके दाेस्ताें ने दराेगा की पत्नी से पहले कहा था कि आपका बेटा अपशब्द बाेलता है, इसकाे लेकर वह गुस्से में थी और माैका मिलते ही पिटाई कर दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!