Patna

“तीसरी सोमवारी से पहले ही बाबा गरीबनाथ की नगरी पहुंचे हजारों कांवरिए

मुजफ्फरपुर.एक तो सावन की तीसरी सोमवारी, उसमें भी मौसम सुहाना। कांवरियों के पैरों में जैसे पंख लग गए हों। वे नाचते-गाते-दौड़ते हुए बाबा गरीबनाथ धाम की ओर आ रहे हैं। कांवरिया मार्ग पर व शहर में प्रवेश कर चुके कांवरियों के जत्थे को देखकर तो लगता है कि इस बार बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के िलए आनेवाले कांवरिया-श्रद्धालुओं की संख्या 2 लाख के पार हो सकती है। उत्साह ऐसा कि पहलेजा घाट से हजारों िशवभक्त दो िदन पहले शनिवार को ही शहर में प्रवेश कर गए। शहर की गलियां कांवरियों से पट चुकी हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जबकि, कांवरिया पथ पर अभी हजारों कांवरियों के हुजूम नाचते-गाते और दौड़ते हुए बाबा नगरी की ओर चले आ रहे हैं। उधर, शनिवार को कांवरियों का हुजूम हाजीपुर-मुजफ्फरपुर पथ पर बिना रुके आगे बढ़ता रहा। देर रात तक काफी संख्या में कांवरिए आराम करने के िलए आरडीएस कॉलेज स्थित टेंट सिटी में रुक गए। इसके अलावा शहर के साहू पोखर, राम भजन बाजार, डीएन हाई स्कूल, जिला स्कूल, आमगोला आदि जगहों पर भी कई जत्थे पहुंच चुके थे। हर तरफ बोलबम की गूंज है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!