Begusarai

बेगूसराय सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बेगूसराय सदर अस्पताल से एक खबर आ रही है. जहां अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया. इलाज कराने आए मरीज इधर उधर भागने लगे. साथ में डॉक्टर भी अपनी कुर्सी छोड़ बाहर भागने लगे. बता दें कि गुरुवार को सदर अस्पताल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिससे बिजली के बोर्ड जलने लगे. आग लगते हीं मरीजों और परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

 

 

बता दें कि जैसे हीं लोगों को सूचना मिली सभी जैसे तैसे जान बचाकर भागने लगे. हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बड़ी घटना नहीं थी. शॉर्ट सर्किट से अचानक बिजली बोर्ड में आग लग गई थी. जिससे सभी लोग घबरा गए और भागने लगे थे. एक को देखकर एक भागने लगे जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

 

डॉक्टर भी चैम्बर छोड़ भागने लगे

बता दें कि यह पूरा मामला बेगूसराय सदर अस्पताल का है. जहां मरीजों और परिजनों के साथ डॉक्टर भी चैम्बर छोड़ के भागने लगे. इस घटना पर नियंत्रण पाने के लिए पूरे बिल्डिंग में बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई थी. उसके बाद सभी को समझा बुझाकर शांत कराया गया. थोड़ी सी चूक रह जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

 

हालात पर पाया गया काबू

बता दें कि बाद में अस्पताल प्रबंधन द्वारा उस पूरे बिल्डिंग में बिजली सप्लाइ को बंद की गई. जहां आग लागि थी उसको बुझाया गया. जिससे हालत पर काबू पाया गया. जीतने में भी मरीज और परिजन घबरा के भाग रहे थे जिससे अफरातफरी का माहौल बना था उनको समझाया गया. जिसके बाद मामला शांत हुआ और अस्पताल में शांति का माहौल पैदा हुआ.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!