Patna

बिहार के DGP आरएस भट्टी की होंगी विदाई,सरकार ने CISF का DG बनाने की अधिसूचना जारी की

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजविंदर सिंह भट्टी अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के प्रमुख बन गए हैं। केंद्र सरकार ने उनको CISF का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया है। आरएस भट्टी दिसंबर 2022 से बिहार के DGP थे और उनकी छवि एक सख्त अधिकारी की रही है। हालांकि, उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा और बिहार के कानून-व्यवस्था को लेकर उन पर लगातार सवाल उठते रहे। वैसे, किसी राज्य के पुलिस महानिदेशक रहते हुए केंद्रीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डायरेक्टर जनरल बनने वाले पहले व्यक्ति बने आरएस भट्टी हैं।

 

बिहार DGP से आरएस भट्टी बने CISF के DG

 

आरएस भट्टी 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं और 30 सितंबर 2025 तक CISF के DG बने रहेंगे। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल CISF में 13 महीने का होगा। आरएस भट्टी के बिहार से अचानक जाने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि राज्य सरकार के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे, जबकि अन्य का कहना है कि वो खुद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते थे।

 

 

 

 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CISF के DG बने आरएस भट्टी

 

हालांकि, आरएस भट्टी ने बिहार के DGP पद से इस्तीफा क्यों दिया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरएस भट्टी राज्य सरकार के ‘लगातार हस्तक्षेप’ से नाखुश थे। खबरों के मुताबिक, आरएस भट्टी तबादलों और नियुक्तियों में पूरी तरह से स्वतंत्रता चाहते थे, लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं चाहती थी। कहा जा रहा है कि आरएस भट्टी और राज्य के मुख्यमंत्री के बीच इसी मुद्दे को लेकर कई बार तनातनी भी हुई थी।

 

 

 

 

 

नया DGP कौन होगा, ब्यूरोक्रेसी में हलचल

 

हाल ही में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि राज्य में पुलिस पर मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं है और तबादले और नियुक्तियां ‘पैसे के लेन-देन’ के आधार पर की जा रही हैं। आरएस भट्टी को एक कुशल और अनुभवी अधिकारी माना जाता है। देखना होगा कि नए DGP के रूप में किसे नियुक्त किया जाता है और वो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में कैसे सुधार लाते हैं?

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!