Patna

पटना में सिटी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त में यात्रा

पटना.परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को सौगात देने जा रहा है। सोमवार को महिलाएं एवं लड़कियां सिटी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन के दिन पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा करने वाली महिलाएं व लड़कियों को फ्री बस की सुविधा सुबह 6:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मिलेगी। बिहार राजपथ परिवहन निगम की पटना नगर बस सेवा द्वारा परिचालित बसों में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। बड़े बच्चे को भी टिकट देना पड़ेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

135 सिटी बसों का किया जा रहा परिचालन : परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 135 सिटी बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।

 

महिलाओं के लिए 65% सीटें आरक्षित : सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किये गए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!