PatnaWeather Update

बिहार में आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, उफान पर गंगा-गंडक और कोसी

पटना.बिहार में पिछले 10 दिनों से मानसून एक्टिव है। इस कारण अधिकतर जिलों में तेज और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 3 जिलों में भारी और 14 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 15 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं बांका के फुल्ली डूमर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से गंगा, गंडक और कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है।इससे पूर्णिया के रुपौली, बायसी और अमौर से होकर गुजरने वाली विजय कोसी भी उफान पर है। इससे 6 गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। वहीं, 20 गांव में कटाव का खतरा मंडरा रहा है।

 

पटना के 20 प्रखंड बाढ़ की चपेट में

 

नदी का पानी शहर के निचले इलाकों के साथ दियारा में फैल गया है। शहर के कुर्जी मोड़ से बिंद टोली का संपर्क टूट गया है। यहां आने-जाने के लिए अब नाव ही सहारा है। दीघा घाट से नकटा दियारा के बीच चलने वाली नावों की संख्या कम हो गई है। कारण, गंगा के उफान में लोग आने-जाने से परहेज कर रहे हैं। खेतों में पानी फैलने के कारण दियारा के लोग घरों में कैद है। अभी पलायन की स्थिति नहीं है। गांधी घाट रिवर फ्रंट डूबा हुआ है।नदी में आए उफान से पटना जिले के 20 प्रखंड व अंचल बाढ़ की चपेट में हैं। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इनमें नावों की लदान क्षमता पर नजर रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

 

 

यह तस्वीर मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के मुरला मुसहरी गांव की है, जहां बाढ़ के कारण लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।मुंगेर में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा नदी वार्निंग लेबल 38.33 को पार कर 38.65 मीटर पर बह रही है। जबकि, खतरे का निशान 39.33 मीटर पर है। वहीं, दरभंगा में हाटी-पिपरा मुख्य पथ पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन तेज धार में बह गया।यह तस्वीर कटिहार के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र की है। यहां कोसी और गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण बाघमारा, NH 31 से चायटोला शेरमारी और आजमाबाद जाने वाली सड़क पर पानी चढ़ गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है।

अगले 2 दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना

 

मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर (राजस्थान), जमशेदपुर (झारखंड) और दीघा (पश्चिम बंगाल) से गुजर रही है। जिससे अगले 2 दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना है। हालांकि, इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। थोड़ी बहुत अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

 

 

आकाशीय बिजली से 3 की मौत

 

बांका के फुल्ली डूमर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है तीनों अपने खेत पर गए हुए थे। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान फुल्ली डूमर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ौआ गांव निवासी कपिल देव दास (47), छोटू कुमार और घुतियारा गांव निवासी उषा देवी (53) के रूप में हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!