Patna

राहुल नवीन होंगे ED के नये निदेशक, संजय कुमार मिश्रा की लेंगे जगह

नई दिल्ली :ED Director: केंद्र सरकार ने राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नया निदेशक नियुक्त किया है. ईडी के नये निदेशक संजय कुमार मिश्रा का जगह लेंगे. संजय मिश्रा का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया. उन्हें इससे पहले उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट का भी बयान सामने आया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राहुल नवीन को दो साल के लिए निदेशक नियुक्त किया गया

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राहुल नवीन को दो साल के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त किया है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के पद पर आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन, विशेष निदेशक, ईडी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!