DalsinghsaraiSamastipur

निजी अस्पताल संघ दलसिंहसराय के डॉक्टरो ने कैंडल मार्च निकालकर मांगा न्याय

दलसिंहसराय.निजी अस्पताल संघ दलसिंहसराय के दर्जनों डॉक्टरो द्वारा पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आर.जी. कार मेडिकल कॉलेज में पीजी द्वितीय वर्ष की छात्रा की दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में अनुमंडल अस्पताल रोड से कैंडल मार्च निकाला गया.मार्च हॉस्पिटल रोड, गंज रोड,मालगोदाम रोड होते हुए महावीर चौक पर आकर समाप्त हुआ.जहाँ डॉक्टरो ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इस दौरान डॉक्टर राजकुमार ने कहा की यहाँ के डॉक्टर न्याय की इस जुझारू लड़ाई में पीड़ित परिवार का हर संभव साथ देने को तैयार है एवं हम सभी माँग करती है कि इस जघन्य घटना की न्यायिक जाँच हो और स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाया जा सके साथ ही डॉक्टरो की सुरक्षा मुहैया कराई जाये.

 

 

नहीं तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.कैंडल मार्च में डॉक्टर मनीषा ठाकुर, डॉक्टर आर. बी. पटेल, डॉक्टर डी. एन. सिंह,डॉक्टर शशिकला, डॉक्टर राजश्री,डॉक्टर आर. एस. महतो, डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार, डॉक्टर एस. के. राजन,डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर ए. के. वर्मा, डॉक्टर ए. के. सिंह, डॉक्टर आर. के. रंजन समेत अन्य डॉक्टर शामिल थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!