Patna

चोरी-छिपे मिलते प्रेमी जोड़े को लोगों ने पकड़ा:शिव मंदिर में बजी शहनाई, ग्रामीण ही बने बाराती-शराती

पटना.जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोल्हाना गांव में रविवार की सुबह प्रेमी जोड़े को मिलते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। प्रेमी जोड़े की गांव के ही शिव मंदिर में दर्जनों स्थानीय लोगों के सामने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करा दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चंद्रदीप थाना अंतर्गत कोल्हाना गांव निवासी अवध महतो की 22 साल की पुत्री ललिता कुमारी और नवादा के कौवाकोल थाना अंतर्गत भोरमबांध गांव निवासी नरेश महतो के 24 वर्षीय सिंटू कुमार की शादी हुई है। स्थानीय अशोक कुमार, उदित महतो आदि ने बताया कि जब वह अपने काम के लिए रविवार की सुबह निकल रहा था तो एक प्रेमी जोड़े को देखा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया गया। कुछ लोगों द्वारा मारपीट भी की जाने लगी। ग्रामीणों की पहल पर दोनों को बचाते हुए उनके परिजनों को जानकारी दी गई।

 

 

उन लोगों ने भी दोनों की शादी करने पर ऐतराज नहीं जताया। दोनों की पास के शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करा दी गई। स्थानीय ग्रामीण बाराती और शराती दोनों ही रहे। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने मोबाइल में शादी करने का वीडियो भी बना लिया।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि पूरे मामले को लेकर एक आवेदन चंद्रदीप थाना अध्यक्ष को देते हुए जानकारी दी गई। चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि एक प्रेमी जोड़े स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था जिसे पास के शिव मंदिर में शादी करने की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!