New To IndiaPatna

“पटना-दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत एक्स, 9 घंटे में पहुंचेगा दिल्ली

पटना.स्लीपर वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल में सबसे पहले पटना-दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन पटना से दिल्ली करीब 9 घंटे में पहुंचेगी। नवंबर तक पटना को स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर पटना-दिल्ली रेलखंड पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेललाइन की दोनों तरफ 10 फीट ऊंची दीवार खड़ी की जा रही है, ताकि जानवर या असामाजिक तत्व ट्रैक से आवाजाही नहीं कर सकें। पटना के बाद बक्सर और आरा स्टेशन पर ठहराव दिया जा सकता है। इसके बाद डीडीयू जंक्शन पर रुकेगी। अभी पटना से तीन नॉन-स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं।अब स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी चल रही है। सभी 16 कोच स्लीपर क्लास के होंगे। इसलिए इसे रात में चलाया जाएगा। यह ट्रेन 140 से 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। एकबार में करीब 887 यात्री सफर कर सकेंगे।

15 अगस्त से चल सकती है टाटानगर से पटना के लिए वंदे भारत : इधर पटना और टाटानगर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस 15 अगस्त से चलेगी। तिथि तय हो गई है, लेकिन आधिकारिक घोषणा अबतक नहीं की गई है। अन्य ट्रेनों से पटना से टाटानगर का सफर साढ़े 10 से 11 घंटे में पूरा होता है। वंदेभारत से यह सफर साढ़े छह से सात घंटे में पूरा होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!