Patna

“सोन नदी में अचानक आई बाढ़… सौ से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू

पटना.सोन नदी में अचानक पानी आने से रोहतास, भोजपुर व औरंगाबाद जिलों में टीलों पर रह रहे सौ से ज्यादा लोग फंस गए। इन्हें रेस्क्यू कर निकालना पड़ा। एसडीआरएफ ने रोहतास में 90, औरंगाबाद में 11 व भोजपुर में 6 लोगों को बचाया। रोहतास के अमहुआ, मधुकूपिया व नावाडीह खुर्द में फंसे लोगों में झारखंड के गढ़वा जिले के 35 लोग भी शामिल थे। रोहतास के 15 लोगों को रात में निकाला गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुबह 5 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तीन बोट लेकर पहुंची। टीम ने चार घंटे रेस्क्यू आपरेशन चलाया जिसमे सत्तर लोगों व मवेशियों को लेकर किनारे तक पहुंचा दिया गया। पानी बढ़ने की सूचना मिलते ही रोहतास डीएम नवीन कुमार ने अफसरों को रविवार रात 10 बजे प्रभावित इलाकों में भेजा था। सोमवार तक रेस्क्यू चलता रहा।

पटना: गांधी घाट पर 12 सेमी गंगा का पानी बढ़ा

पटना के गांधी घाट पर 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 12 सेमी बढ़ा है। अभी यह खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। गंड़क, बागमती और कोसी लाल निशान से ऊपर हैं। सोन का मनेर में 21 सेमी जलस्तर बढ़ा है। श्रीपालपुर घाट पर पुनपुन नदी का जलस्तर 58 सेमी बढ़ा है।

इंद्रपुरी बराज से 5.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

इंद्रपुरी बराज के सभी 69 फाटक खोल दिए गए हैं। सोमवार सुबह 5 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 13 हजार क्यूसेक पानी नहरों में छोड़ा गया। सोन व झारखंड की कोयल नदी के तटीय इलाके में लगातार हो रही बारिश से इन नदियों में ऊफान है। नदी में नहीं जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!