BegusaraiPatna

“बारिश होने पर छत से कपड़े लाने गई थी महिला,ठनके की आवाज सुन पति भी ऊपर पहुंचा, पत्नी की मौत पति झूलसा

बेगूसराय में आज आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड नंबर-3 स्थित शांति नगर मोहल्ले की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका की पहचान स्थानीय निवासी मोहम्मद हयात की पत्नी फरजाना खातून (24) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि फरजाना आज अचानक बारिश शुरू होते ही घर की छत पर कपड़ा उठाने गई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हो गया और फरजाना उसकी चपेट में आ गई। आवाज सुनकर पति मोहम्मद हयात भी छत पर गया। पत्नी को बचाने की कोशिश में वो भी झुलस कर घायल हो गया।
मुजावजा देने की मांग

जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक फरजाना की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मोहम्मद हयात को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई करते हुए फरजाना खातून के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। इसके साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!