DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग में 90 धराए,वसूला गया जुर्माना

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेलवे के द्वारा मजिस्ट्रेट चेकिंग चलाया गया.जिससे स्टेशन पर हरकंप मच गया.बरौनी के टीटी चीफ सुशील कुमार, देवेंद्र पासवान के नेतृत्व में दर्जनों टीटी व रेल पुलिस ने स्टेशन पर चेकिंग चलाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

टीटी के द्वारा बरौनी से समस्तीपुर एंव समस्तीपुर से बरौनी की ओर जाने वाली ट्रेन मौर्या एक्सप्रेस,बाघ एक्सप्रेस,बरौनी समस्तीपुर मेमो,टाटा छपरा एक्सप्रेस,वैशाली सुर फास्ट, बरौनी गोंदिया,कटिहार मेमो एस्पेशल,बरौनी एक्सप्रेस, गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस, अवध आसाम,कमला गंगा एक्सप्रेस, ग्वालियर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में चेकिंग किया।

इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने,बिकलांग बोगी में यात्रा करने , महिला बोगी में पुरुष का यात्रा,रेलवे लाइन पार करने,चेन पुलिंग करने, लगेज भान में यात्रा करने ,गाड बोगी में यात्रा करने एंव सिकंदराबाद एक्सप्रेस में ट्रेन पुलिंग करने वाले 90 लोगों को पकड़ा गया.वही रेलवे न्यायिक दंडाअधिकारी लीला कुमारी के आने के बाद सभी पकड़ाये यात्रियों से फ़ाइनल लेकर छोड़ा गया.इस दौरान आरपीएफ प्रभारी रामसूरत कुमार एंव अन्य आर पीएफ व जीआरपी के अधिकारी मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!