DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर मिथलांचल एक्सप्रेस से महिला का मोबाइल झपट कर भाग रहे चोर को यात्रियों ने पकड़ा

दलसिंहसराय स्टेशन पर सोमवार की सुबह समस्तीपुर की ओर जा रही मिथलांचल एक्सप्रेस से महिला का मोबाइल झपट कर भाग रहे मोबाइल चोर को यात्रियों ने पकड़ कर पिटाई करते हुए रेलवे पुलिस को सौप दिया.चोर की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मौलवी चक निवासी मो.जमील के पुत्र मो.मुराद के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार मिथलांचल एक्सप्रेस से एक महिला अपने बच्चों के साथ कोलकत्ता से पुपरी जा रही थी.वही बच्चो के जिद पर महिला ने मोबाइल बच्चे के हाथ में दे दिया.खिड़की के पास ही बच्चा मोबाइल से खेल रहा था।

तभी मोबाइल चोर मुराद दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ही घूम रहा था.ट्रेन रुकने के बाद खिड़की के पास मोबाइल से बच्चे को खेलता देखा तो वह बच्चे से मोबाइल झपट लिया. बच्चे की माँ ने देखा तो चोर चोर हल्ला करने लगी. वही ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने फुर्ती दिखाते हुए चोर को मेन गेट से पहले ही पकड़ लिया. इस दौरान यात्रियों ने चोर की पिटाई शुरू कर दिया।

वही घटना के बाद पहुँचे जीआरपी एंव आरपीएफ के पुलिस ने चोर को भीड़ से निकाल अपने साथ रेलवे थाना ले गई. आरपीएफ के ओपी प्रभारी चंचल राम ने बताया की मोबाइल छीन कर भाग रहे एक चोर को पकड़ा गया है. परन्तु पीड़ित महिला द्वारा आवेदन नहीं दिया गया. जिसके बाद चोर को समस्तीपुर जीआरपी थाना भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!