Patna

अब बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ स्वरोजगार का प्रशिक्षण खेल-कूद, डांस, संगीत के लिए विशेष कक्षाएं का होगा आयोजन 

पटना.बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्रों को पढ़ाई के साथ ही रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूलों में ही छात्रों को स्टोन कटिंग, बांस और बोर्ड की सामग्री बनाना, कलाकृति सहित अन्य सामग्री बनाने की कला सिखाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों में शिल्प कला पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विशेष क्लास में शिल्प कला के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके साथ ही स्कूल में खेल कूद, गीत, संगीत, डांस सहित अन्य हुनर सिखाए जा रहे हैं। छात्र स्कूल में रेगुलर हों इसके लिए समय समय पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिता करवाने की तैयारी हैं। शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस दौरान स्कूल में नाटक, कविता, संगीत का कार्यक्रम होगा। स्किल डेवलपमेंट के लिए स्कूलों में लैब बनेंगे। कमजोर छात्रों की पहचान की जाएगी। छात्रों को विषयवार होने वाली परेशानी, समस्याओं के बारे में पता लगाया जाएगाा। इस दौरान टीचर छात्रों के माता-पिता से मुलाकात करेंगे। स्कूलों में छात्रों को सभी विषय के बारे में प्राइमरी स्तर पर जानकारी दी जा रही है।

 

इससे छात्रों को भविष्य में बड़े क्लास में पढ़ाई में परेशानी नहीं होगी। छात्रों के कौशल विकास के लिए स्कूलों में शनिवार को विशेष कक्षाएं होंगी। छात्रों को तीन कैटेगरी में बांटा जाएगा। प्रत्येक कैटेगरी में छात्रों की पढ़ाई के मुताबिक रखा जाएगा। जिससे उनकी पढ़ाई पर आसानी से ध्यान दिया जा सके।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!