Patna

गले में फंदे का निशान नहीं, हत्या की आशंका,एक साल पहले की थी लव मैरिज

पटना.भागलपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गले में फंदे का निशान नहीं है। हत्या की आशंका है। उसका शव दुपट्टा के सहारे कमरे में बांस से लटका मिला था। एक साल पहले इसने प्रेम विवाह किया था।मामला तिलका मांझी स्थित सच्चिदानंद मोहल्ले का है। मृतका की पहचान राहुल पासवान की पत्नी जूली देवी के रूप में हुई है। घटना के समय घर में सिर्फ मृतका जूली और उसका पति मौजूद था। सभी सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। घटना शुक्रवार की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना मिलते ही मौके पर तिलका मांझी थानेदार शंभू पासवान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फंदा के लिए इस्तेमाल किया गया दुपट्टा को टीम जांच के लिए अपने साथ ले गई है। वहीं, बेटी की मौत के बाद कहलगांव के मृतका के परिजन भी पहुंचे। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

गले पर फंदे का गहरा निशान नहीं, हत्या की है आशंका

 

पुलिस व एफएसएल की शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि, मृतका के गले पर फंदे का गहरा निशान नहीं मिला है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए जाने से पहले ही मृतका का शव फंदा से उतार कर चौकी पर रख दिया गया था।

 

तिलकामांझी थानेदार शंभू पासवान ने बताया कि जब तक हम लोग पहुंचते शव को फंदे से उतारा जा चुका था। बताया जाता है कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल व शव का निरीक्षण किया। टीम ने तिलकामां‌झी पुलिस को बताया कि महिला की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वहीं, अमूमन फंदे से लटक कर खुदकुशी के मामले में जीभ बाहर आ जाता है। लेकिन, मृतका जूली का जीभ नहीं निकला था। इसके अलावा भी एफएसएल की टीम को कई ऐसे संदिग्ध चीज मिली है, जिससे हत्या की आशंका को बल मिलता है।

 

घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी थे मौजूद

 

मृतका जूली के पति राहुल ने बताया कि मेरी तबीयत खराब थी। इसलिए, मैं शुक्रवार को काम पर नहीं गया था। जूली की तबीयत भी अच्छी नहीं थी। उसने गुरुवार की रात से ही खाना नहीं खाया थी। शुक्रवार की दोपहर घर में सिर्फ मैं और पत्नी ही थे। दोपहर में मैंने उसे खाने बोला, तो उसने इनकार कर दिया। मेरा मन नहीं लग रहा था, तो मैंने घर के बाहर टहलने चला गया। कुछ देर बाद आकर दूसरे कमरे में लेट गया। जूली दूसरे कमरे में लेटी हुई थी।राहुल पासवान ने आगे बताया कि दस मिनट बाद जब मैं जूली के कमरे में आया तो देखा वह बांस के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। मैंने फौरन उसे फंदे से नीचे उतारा। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी।

 

पिता को मायके ले जाने के लिए किया था कॉल

 

मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि जूली मोबाइल नहीं रखती थी। कुछ दिन पहले उसने दूसरे के मोबाइल से पिता को कॉल किया था। मन नहीं लगने की बात कह कर उसने पिता को मायके ले जाने के लिए बोला था। लेकिन, काम की व्यस्तता के कारण पिता नहीं आ सके। बहन ने एक साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर भाग कर शादी की थी। बहन से लगातार बात नहीं होती थी।मृतका के परिवार में माता-पिता के अलावा सिर्फ दो बहन ही थे। घटना किस कारण से हुई है, इसके बारे में हम लोगों को पता नहीं है। लेकिन, कुछ तो हुआ है जिसके कारण मेरी बहन चली गयी। पुलिस मामले की जांच करेगी, तो सच्चाई पता चलेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!