Samastipur

समस्तीपुर में प्रेम-प्रसंग में किया निकाह,लड़की को मारपीट कर फेंका, भर्ती 

समस्तीपुर :पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा पंचायत में शुक्रवार की रात प्रेम-प्रसंग में हुई निकाह के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस दौरान लड़का पक्ष के कुछ लोगों ने जबरन लड़का को छुड़ाने के क्रम में लड़की पक्ष वाले लोगों के साथ कथित तौर से मारपीट की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ग्रामीणों के अनुसार लड़का को जबरन शादी न करने व अपने घर वापस चलने के लिए महम्दा कसाई टोला निवासी लड़का के मौसा के साथ आये ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े थे. मारपीट में लड़की को जख्मी कर कब्रिस्तान के पास झाड़ी में फेंक दिया.

 

 

जिसे खोजबीन करने के क्रम में बेहोशी की हालत में कब्रिस्तान के समीप झाड़ी से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इसमें लड़की बुरी तरह घायल हो गई. घायल लड़की को आननफानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया. फिलहाल मामला में थानाध्यक्ष राहुल कुमार मोर्चा संभाल लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट के दौरान ही कसाई टोला के चार युवक को बंधक बनाकर लड़का लाने की जिद्द पर अड़े हुए थे. समाचार प्रेषण तक पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!