Samastipur

मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

समस्तीपुर :मोहिउद्दीननगर| पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड के मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात 50 वर्षीया महिला की मौत हो गई। जीआरपी बछवाड़ा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरौनी भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने तक शिनाख्त नहीं हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी,इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गई। स्थानीय रेलवे स्टाफ उसे उठाकर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!