Samastipur

“समस्तीपुर में शौच करने गई 2 सहेली डूबी:बाया नदी से ग्रामीणों ने एक शव को निकाला, दूसरी लापता

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मौजूदावाद वार्ड 12 गांव से गुजरने वाली बाया नदी में मंगलवार देर शौच करने गई 2 सहेली डूब गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक किशोरी का शव बरामद किया गया। जबकि दूसरी अब तक लापता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान मौजूदावाद वार्ड 12 मोहल्ला के मोहम्मद चांद अशरफ की बेटी नाजम खातून के रूप में की गई है। जबकि इस घटना में लापता इसी मोहल्ले के इंदू अली की बेटी रोशनी खातून का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

अंधेरा होने के कारण बचाव और राहत कार्य सुबह तक के लिए टाल दिया गया है। सुबह प्रखंड प्रशासन द्वारा SDRF की टीम को बुलाया गया है। इसके बाद शव की बरामदगी को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों सहेली देर शाम शौच करने के लिए बाय नदी की ओर गई थी। शौच करने के दौरान ही पैर फिसलने से दोनों नदी में डूब गए। अंधेरा होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी काफी देर से मिली। लोगों ने जब दोनों सहेली की खोजबीन की तो एक का चप्पल नदी के किनारे मिला। इसके बाद लोगों ने शव की तलाश की। इस दौरान नजमा खातून का शव बरामद किया गया। लेकिन रोशनी खातून अब तक लापता है।

पारिवारिक सदस्यों के बीच मचा कोहराम

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। गांव के लोगों द्वारा मामले की जानकारी प्रखंड प्रशासन को दी गई। रात में प्रखंड प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे। लेकिन नदी किनारे काफी अंधेरा होने के कारण बचाव और राहत कार्य को रोक दिया गया है। सुबह SDRF की टीम को बुलाया गया है, जो शव‌ की बरामदगी को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाएगी।

पुलिस पदाधिकारी का बयान

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि बाया नदी में दो सहेली डूब गई थी। एक का शव बरामद किया गया है। अंधेरा होने के कारण बचाव व राहत कार्य को रोक दिया गया था। बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम को बुलाई गई है, जो शव की बरामदगी को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!