Patna

बनारस में मिली बिहार से लापता मऊ की शिक्षिका:मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग,बॉयफ्रेंड से थी परेशान 

पटना.मधुबन.मऊ के मधुबन में बिहार के कैमूर जिले में तैनात महिला शिक्षक अनीता यादव (25) को बिहार पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से बनारस से सकुशल बरामद कर लिया है। सिद्धाअहिलास पुर सोनारी थाना मधुबन की निवासी अनीता यादव हाल ही में बिहार में एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। वह परीक्षा की तैयारी के लिए बनारस में किराए पर रह रही थीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

23 अगस्त से थी लापता

 

अनीता यादव 23 अगस्त को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं और उसके बाद से वापस नहीं लौटीं। उनके लापता होने की सूचना पर परिजनों ने स्थानीय थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। महिला का मोबाइल भी बंद था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी।

 

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

 

शिक्षिका के लापता होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। बिहार पुलिस ने बताया कि अनीता यादव के मोबाइल का अंतिम लोकेशन बनारस पाया गया था। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से बनारस में खोजबीन की गई। सात दिन की मेहनत के बाद 29 अगस्त को पुलिस ने उसे बनारस के उसके पुराने किराए के मकान से सकुशल बरामद कर लिया।

 

अपहरण की घटना से इनकार

 

पुलिस पूछताछ में अनीता यादव ने किसी प्रकार के अपहरण की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने विद्यालय से सीएल लेकर घूमने के लिए निकली थीं और इसी दौरान उसका मोबाइल गुम हो गया। घर के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर याद न होने के कारण वह अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पाईं।वही चर्चा में है की वह अपने दो दो बॉयफ्रेंड से परेशान थी जिस वजह से वह चली गई.बिहार पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अनीता यादव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!