Samastipur

“समस्तीपुर थाने में लव मैरिज,अब दूसरी लड़की से शादी की तैयारी:धरने पर बैठी पत्नी को ले गई पुलिस

“समस्तीपुर में राजस्व कर्मी रिंटू कुमार (32) लव मैरिज के बाद पत्नी रानी चंद्रप्रभा (26) को धोखा देकर 16 अगस्त को दूसरी शादी करने जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी दूसरी लड़की के घर पहुंच धरने पर बैठ गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला को थाने ले आई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की खदियाही गांव निवासी रानी चंद्रप्रभा (26) का ननिहाल बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के पतला आभारी गांव में है। चंद्रप्रभा का ननिहाल में आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान पड़ोस के श्याम नारायण महतो के बेटे रिंटू कुमार (राजस्व कर्मी) से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातें होने लगी। नजदीकियां बढ़ने लगी। इसी बीच 25 मार्च को रानी चंद्रप्रभा अपने घर से फरार हो जाती है। परिजनों ने इसकी जानकारी विभूतिपुर थाने को दी। ग्रामीणों के सहयोग से रानी को रिंटू कुमार के साथ पकड़ा गया। दोनों को थाने लाया गया। दोनों के परिजन थाने में जुटे और आपसी रजामंदी के बाद थाना कैंपस स्थित मंदिर में ही दोनों की 29 मार्च को शादी कर दी गई।

शादी के बाद रानी चंद्रप्रभा अपने पति रिंटू के साथ ससुराल छौराही पहुंची। वहां ससुरालवालों ने इसका विरोध किया। इसके बाद वह रिंटू के साथ सीतामढ़ी स्थित सरकारी आवास में रहने लगी। तीन महीने तक रानी, रिंटू के साथ सीतामढ़ी में रह रही थी। इसी दौरान रिंटू ने रानी को कहा कि अब कुछ दिन के लिए अपने मायके चली जाए। उसने साजिश के तहत उसे मायके पहुंचा दिया। इसके बाद रिंटू ने रानी चंद्रप्रभा के नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसके बाद रानी अपने ससुराल छौराही पहुंची तो ससुरालवालों ने इसे भगा दिया। रानी सीतामढ़ी स्थित रिंटू के सरकारी आवास पहुंची तो घर बंद मिला। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि ससुरालवाले रिंटू की शादी रोसड़ा थाना क्षेत्र के कलवाड़ा गांव में करने जा रहे हैं। ‌

वहीं रानी बुधवार सुबह कलवाड़ा गांव पहुंचकर अपनी शादी की पूरी कहानी ग्रामीणों को बताई और लड़की के घर के सामने धरने पर बैठ गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची रोसड़ा थाने की 112 नंबर टीम ने रानी को वहां से उठाकर रोसड़ा थाने ले आई। रोसड़ा थाने में रानी ने विभूतिपुर थाने में हुई शादी की तस्वीरे दिखाई। रानी ने रिंटू के साथ की भी कई तस्वीरे दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना है कि वह रिंटू के साथ रहना चाहती है। उससे बेहद प्यार करती है। रिंटू के घर वाले उसकी शादी दूसरी लड़की से करने जा रहे हैं।

क्या बोले थानाध्यक्ष

रोसड़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कलवाड़ा गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। एक युवती को वहां से उठाकर लाया गया है, जो राजस्व कर्मी रिंटू कुमारी पर शादी के बाद धोखा देने का आरोप लगा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!