Patna

लखीसराय डीएम ने रिटायरमेंट से 30 दिन पहले लिया VRS:निजी कारणों का दिया हवाला

पटना.लखीसराय के डीएम रजनीकांत ने VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लिया है। राज्य सरकार ने इसे एक्सेप्ट कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आदेश में कहा गया है कि रजनीकांत ने वीआरएस के लिए 25 अगस्त को आवेदन दिया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। 31 अगस्त की शाम से ये प्रभावी होगा।

 

 

30 सितंबर को हो रहे थे रिटायर्ड

 

2011 बैच के अफसर रजनीकांत ने रिटायरमेंट से सिर्फ 30 दिन पहले ही VRS लिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। 30 सितंबर 2024 को रिटायर्ड हो रहे थे। लखीसराय डीएम के तौर पर सिर्फ 9 महीना तक ही अपनी सेवा दी है। लखीसराय जदयू सांसद ललन सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के इलाके का अहम हिस्सा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!