Patna

पर्यटन स्थल के तौर पर कुकुरझप डैम होगा विकसित:जमुई में एक साल के अंदर होगा विकास

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित कुकुरझप डैम को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। बुधवार को बीआईए के चेयरमेन सुनील कुमार सिंह ने यह बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि 12 महीने के अंदर पर्यटन स्थल के रूप में डैम के पास कुछ न कुछ विकास किया जाएगा। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं है। बस थोड़ा इंतजार करना होगा।

उन्होंने बताया कि संभावनाओं को तलाशने के लिए बीआईए की ओर से वह यहां पहुंचे है। आज से 40 साल पहले राजगीर को देखा था। एक झरना के सिवाय वहां कुछ नहीं था। आज सूबे के मुख्यमंत्री की नजर पड़ी और वह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया। उसी तरह यहां भी नजर पड़ने की जरूरत है।

हम टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी इसके लिए प्रयासरत है। यहां भी पहाड़ियों को जोड़कर रोपवे बनाया जा सकता है। सुरक्षा और कम्युनिकेशन स्थापित कर जिले के लोगों को आकर्षित किया जा सकता है। खासकर जब महिलाएं सुरक्षित होगी तो क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। लोगों को रात में ठहरने की व्यवस्था, शौचालय, बैठने की व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने 12 महीने में इसकी तस्वीर बदलने की बात कही है। इसके साथ ही कहा यहां रोजगार की भी संभावना है। जब विकास होगा लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

वहीं बरहट बीडीओ एस के पांडेय ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा कुकुरझप डैम को विकसित करने की संभावना तलाश रहे है। प्रथम फेज में सड़क की मरम्मत होगी। इसके साथ ही उक्त स्थल पर रंग रोगन कर लोगों के लिए बैठने और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ जिला प्रशासन की पहल पर पार्क भी बनाया जा सकता है। ताकि लोग यहां आकर थोड़ी राहत महसूस कर सकें।

वहीं स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा कि 15 अगस्त को जमुई डीएम राकेश कुमार ने भी डैम का दौरा किया था। इसको विकसित करने की बात भी कही थी। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी डैम का निरीक्षण किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!