Samastipur

बेकसूर को थाने में बुरी तरह पीटा, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर:20 दिन पहले ही संभाली थी थाने की कमान

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में बेकसूर युवक की थाने में बेरहमी से पिटाई की गई थी। इस मामले में सरायरंजन थाना अध्यक्ष सिंपी कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वो 20 दिन पहले थाना अध्यक्ष बनीं थीं।मामले की शिकायत परिजनों ने शुक्रवार को वरीय पदाधिकारी से की थी। शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई।

दरअसल लूटपाट मामले में पुलिस ने शक के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया था। उसकी इतनी पिटाई की कि जख्म के निशान अब तक नहीं गए। जब पता चला कि उसने कुछ नहीं किया है तो उसे छोड़ दिया गया। घर पर परिजनों ने उसके जख्म को देखा तो एसपी से शिकायत की।

मायके से लौट रही महिला के साथ हुई थी लूटपाट

सोमवार को रंजन की पत्नी अंजू देवी सोमवार को अपने मायके सराय रंजन थाना क्षेत्र के मनिकपुर से महनार लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ लूटपाट की घटना हुई थी। बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात छिन लिए थे।सरायगंज थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर वरुणा रसलपुर गांव निवासी राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया था। थाने में लाकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई थी। युवक के परिजन उसे अस्पताल ले गए।

शुक्रवार को एसपी के पास परिजन पहुंचे थे, लेकिन वे नहीं थे। जिसके बाद मुख्यालय डीएसपी से शिकायत की गई। एसपी आएं तो मामले की जांच एएसपी संजय पांडे को दी।

एएसपी ने दी जांच रिपोर्ट

एएसपी संजय पांडे ने जांच रिपोर्ट में कहा कि युवक की घटना में कोई संलिप्तता नहीं है। उसका मोबाइल टावर लोकेशन भी अलग था। मानवीय सूचना में भी उसे दोषी नहीं पाया गया है, फिर उसे थाने में लाकर पीटा गया। एसएसपी की रिपोर्ट पर एसपी विनय तिवारी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया।

पहले वाले थानाध्यक्ष निजी ऑपरेटर रखते थे

तत्कालीन थाना अध्यक्ष रविकांत पर निजी डाटा ऑपरेटर से थाना में कार्य करने का आरोप था जिस कारण एएसपी संजय पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे निलंबित किया गया था। इसके बाद उसी थाने की अपर थाना अध्यक्ष सिंपी कुमारी को थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!