Samastipur

समस्तीपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर में निकाला जुलूस,किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का जलाया पुतला

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में गुरुवार को चिकित्सा कर्मियों ने जुलूस निकाला। कर्मियों ने सदर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री राजीव रंजन कर रहे थे।

 

इससे पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों ने कलेक्ट्रेट के सामने स्थित महासंघ स्थल से जुलूस निकाला। ये विभिन्न मार्गों से होते हुए सदर अस्पताल गेट पर पहुंचे। जहां लोगों ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन कर एक सभा की। सभा की अध्यक्षता रंजना कुमारी ने की। स्वास्थ्य कर्मियों की आंदोलन के कारण करीब आधे घंटे तक समस्तीपुर मोहनपुर पथ जाम भी रहा।

 

सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य और राजपत्रित कर्मचारी संघ के वरीय नेता लक्ष्मीकांत झा ने कहा कि सरकार FRAS का आदेश वापस लें। समान काम के लिए सामान्य वेतन की व्यवस्था लागू हो। निविदा कर्मियों की न्यूनतम सैलरी 26 हजार रुपए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचएम कर्मी पिछले 22 जुलाई से कर्ज बहिष्कार पर हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रहीं है। ना ही उनके साथ वार्ता कर रही है। सरकार जल्द से जल्द एचएम कमी से बात कर उनकी मांगों को पूरी करें, नहीं तो पूरे बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप कर दिया जाएगा।

 

NPS और UPS के खिलाफ 2 सितंबर को प्रतिवाद मार्च

 

जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। उसे बिहार के स्वास्थ्य कर्मी से कुछ भी लगता है कि लेना-देना नहीं है। स्वास्थ्य कर्मी की परीक्षा सरकार ले रही हैं। संघ उसको माकूल जवाब देगी।

 

जिला मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की NPS की जगह UPS लाई। इसके विरोध में 2 सितंबर 2024 को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले NPS, UPS के विरोध में प्रतिवाद रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर सभा को पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मी कान्त झा. राम नरेश दास, राम कुमार झा, शैलेन्द्र कुमार, महेन्द्र पंडित, रामसेवक महतो, रंजना कुमारी, रेखा कुमारी, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, नीरज कुमार सिंह, लक्ष्मी कुमारी, प्रेमा कुमारी, अंजली कुमारी, सुधा कुमारी, अमित कुमार, आलोक कुमार, निरंजन कुमार, कुणाल कुमार, अनिता कुमारी, ललिता कुमारी आदि ने संबोधित किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!