Begusarai

बेगूसराय में उप नगर आयुक्त भतीजी संग लापता:लड़की बोली-10 साल का प्यार है, चाचा से शादी करूंगी

“बेगूसराय  नगर निगम के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार (31) अपनी भतीजी सजल सिंधु (24) संग लापता है। परिवार ने उप नगर आयुक्त पर अपहरण का आरोप लगाया है। इधर दोनों का एक वीडियो सामने आया है।19 सेकेंड के इस वीडियो में रिश्ते में भतीजी लगने वाली लड़की कह रही है- ‘हम दोनों 10 साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। ये मेरा अधिकार है कि मैं अपने पसंद के लड़के से शादी करूं।’ वीडियो में वो अपना सजल सिंधु भी बता रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस वायरल वीडियो के पीछे भी एक कहानी है। लड़की के घर वालों का आरोप है कि उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार रिश्ते में सजल के चाचा लगते हैं।12 अगस्त को सजल एक लड़के के साथ उप नगर आयुक्त के कार्यालय गई थी। लेकिन वो फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगा कर हाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।लड़की के चाचा अरुण कुमार राय ने मेयर और नगर आयुक्त को दिए आवेदन में कहा है कि बेगूसराय नगर निगम में पोस्टेड शिव शक्ति कुमार रिश्ते में मेरा चचेरा भाई है। उसने मेरी भतीजी का अपहरण किया है।

 

हाजीपुर के रहने वाले हैं दोनों

 

शिव शक्ति कुमार और सजल सिंधु हाजीपुर के एक गांव के रहने वाले हैं। शिव शक्ति ने BPSC क्लियर करने के बाद 2 महीने पहले ही बेगूसराय में बतौर उप नगर आयुक्त के पद पर जॉइन किया था।परिजनों का कहना है कि उप नगर आयुक्त 10 अगस्त को गांव आए थे। 2 दिन रहने के बाद वो 12 अगस्त को बेगूसराय के लिए वापस लौट गए। लड़की भी 12 को ही बेगूसराय उप नगर आयुक्त से मिलने पहुंची और उसके बाद दोनों लापता हो गए।

 

 

ये उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार और उनकी भतीजी सजल सिंधु के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉर्ट है। लड़की के घर वालों का आरोप है कि उनकी बेटी से जबरन प्यार और शादी को लेकर बयान दिलाया गया है।

लड़की के परिजनों ने मेयर से भी की शिकायत

 

परिजनों ने इसको लेकर बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी से 13 अगस्त को शिकायत की। जांच में यह बात सामने आई कि 12 अगस्त को सजल सिंधु, एक व्यक्ति के साथ उप नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंची थी। हालांकि उसने अपना नाम कौशिकी बताया था।उपनगर आयुक्त ने इसके साथ कमरा बंद कर मुलाकात की। स्टाफ से कहा कि- ‘किसी को अंदर नहीं आने देना।’ लड़की के साथ आया लड़का काफी देर तक दफ्तर के बाहर खड़ा रहा। बाद में उसे भी उप नगर आयुक्त के चेंबर में बुला लिया गया। डेढ़ घंटे के बाद तीनों साथ निकल गए। तब से लड़की और उप नगर आयुक्त लापता हैं।

 

 

शिव शक्ति कुमार ने BPSC क्वालीफाई किया था। 2 महीने पहले उनकी पोस्टिंग बेगूसराय नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर हुई थी।

बिना छुट्टी उप नगर आयुक्त गायब

 

लड़की के चाचा अरुण कुमार राय ने मेयर और नगर आयुक्त को दिए आवेदन में कहा है कि बेगूसराय नगर निगम में पोस्टेड शिव शक्ति कुमार रिश्ते में मेरा चचेरा भाई है। उसने 12 अगस्त की सुबह मेरी भतीजी सजल सिंधु (24) का अपहरण किया और बेगूसराय नगर निगम कार्यालय ले आया। खोजबीन करते हुए बेगूसराय पहुंचे तो नगर निगम कार्यालय में रिकॉर्ड एक वीडियो मिला।जिसमें अपहृत सजल सिंधु से जबरन बयान दिलाया गया है। वहीं मेयर का कहना है कि उप नगर आयुक्त शिव शक्ति बिना छुट्टी अप्रूव हुए ही गायब हो गए हैं। जांच में पता चला है कि उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने उप नगर आयुक्त की तलाश में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!