Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत,जाँच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के अजनौल स्थित समस्तीपुर बरौनी अप रेलवे लाइन के 29 एंव 30 नंबर रेलवे फाटक के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मंगलवार की दोपहर रेलवे ट्रेक के पास मिला है.जिसे देख कर ग्रामीणों ने इसकी सुचना रेलवे पुलिस एंव स्थानीय थाना को दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटनास्थल पर पहुँचे आरपीएफ प्रभारी राम सूरत कुमार एंव स्थानीय थाना ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई.स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर 2 बजे के करीब कुछ ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे.उनलोगो कि नजर शव पर पड़ी तो इसकी सुचना रेलवे पुलिस को दिया।

 

 

व्यक्ति को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास होंगी.आरपीएफ प्रभारी राम सूरत कुमार ने बताया की अप लाइन पर व्यक्ति का शव मिला है.उसके पास से कोई सामान या पहचान करने का कुछ भी कार्ड नहीं मिला है जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकल थाना सदर अस्पताल लेकर गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!