Samastipur

समस्तीपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से सहोदर भाई-बहन की मौत

समस्तीपुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पश्चिमी पंचायत के कामोपुर टोला वार्ड संख्या-3 की है । मृतक की पहचान राम कुमार राय के पुत्र प्रह्लाद कुमार और पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूजा कुमारी घर से कुछ ही दूरी पर पानी भरे डबरे में स्नान करने गई थी। जहां उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई।

 

बहन के डुबता देख भाई प्रह्लाद अपने बहन को बचाने के लिए गड्ढे में गया जहां डूबने से उसकी भी मौत हो गई। भाई बहन के डूबने की खबर मिलते ही परिवार और आस-पास के लोग घटना स्थल पहुंच दोनों के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!