Muzaffarpur

सूटकेस में बंद मिला 3 साल की बच्ची का शव:मां के साथ बर्थडे पार्टी में गई थी;महिला लापता

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर में 3 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिला है। बच्ची शुक्रवार को अपनी मां के साथ मौसी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकली थी। शनिवार को बच्ची का शव उसके घर के पीछे सूटकेस में बंद मिला।बच्ची की पहचान मनोज कुमार की बेटी मिस्टी (3) के रूप में हुई है। बच्ची की मां काजल अभी तक लापता है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के निराला निकेतन मार्ग के पास की है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।इसी लाल रंग के सूटकेस में 3 साल की मिस्टी का शव मिला है। जबकि मां काजल अभी भी लापता है। दोनों घर से बर्थडे पार्टी के लिए निकली थीं।

 

 

शुक्रवार की शाम काजल घर से अपनी बेटी मिस्टी को लेकर बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकली थी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने बच्ची का शव उसके घर पीछे एक झाड़ी में देखा। शव लाल रंग के सूटकेस में बंद था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान की। घटना की सूचना पर बच्ची के पिता मौके पर पहुंचे।

 

 

बच्ची की हत्या की आशंका

 

बच्ची के मामा करण कुमार ने बताया कि ‘भांजी और बहन साथ में रहती थी। हम लोग शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे। रात को दस बजे घर पर आए। घर पर कोई नहीं था। पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह में घर का पीछे के गेट खोला तो फील्ड में बैग फेंका हुआ था। बैग खोल कर देखा तो, शव मिला है।’आशंका है कि हत्या कर बच्ची का शव फेंका गया है। बता दें कि बच्ची का नानी और दादी का घर पास में ही है।

 

मिठनपुरा थाना की पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बच्ची की पहचान हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!