Dalsinghsarai

दलसिंहसराय : गौ मांस की तस्करी में मॉब लिंचिंग की वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में गौ मांस की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति की भीड़ के द्वारा मारपीट करने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में गौ मांस की तस्करी के आरोप में एक दाढ़ी वाले व्यक्ति की के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

 

 

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने जब मामले का सत्यापन किया तो मामला थानाक्षेत्र के मऊ बाजार के लंगड़ा ढाला के पास की थी.पीड़ित व्यक्ति की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र रहीमाबाद निवासी मो यूसुफ कुरैशी के पुत्र सर्जुलुम कुरैशी के रूप में की गई.थानाध्यक्ष ने घटना को गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए इंटर नेट मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया।

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी मिथिलेश झा के पुत्र रौशन कुमार और मऊ बाजार निवासी नरेश महतो के पुत्र राजा के रूप में हुई है.दोनो को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी,थानाध्यक्ष अध्यक्ष फिरोज आलम,क्यूआर्टी दलसिंहसराय के पुअनि उमेश यादव सहित पुलिस बल शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!