DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय अनुमंडल प्रशासन अंतिम सोमवारी को लेकर पूरी तरह से चौकस है :एसडीओ

दलसिंहसराय.अंतिम सोमवारी को लेकर स्थानीय थाना परिसर में अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को शांति समित की बैठक आयोजित किया गया। बैठक का संचालन बीडीओ मनीष कुमार ने किया। एसडीओ ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनुमंडल प्रशासन अंतिम सोमवारी पर पूरी तरह चौकस रहेगी। रविवार को चार बजे से चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेगा। इस बैठक में उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान डीजे प्रतिबंधित रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेलवे गुमटी 33 पर बैरिके​डिंग रहेगा। आपलोगों का सुझाव के अनुसार पुलिस काम करेगी। रविवार की संध्या कावड़ियां पथ पर मोटरसाइकिल के साथ साथ अन्य चार पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेगी। कांवरिया पथ पर पुलिस पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था रहेगी। 33 नम्बर रेलवे गुमटी पर विशेष पुलिस जवान और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त किए जायेंगे।

पूर्व पार्षद चन्दन प्रसाद पार्षद सुशील सुरेका, संजीव प्रकाश, सत्यनारायण सिंह आदि ने अपने संबोधन में कांवरिया सुरक्षा को लेकर बिजली आपूर्ति बंद करने, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित अन्य सुझाव दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!