Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:भूमि विवाद हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक एस एच 88 सड़क पर कुछ दिन पहले तारीख को लेकर दलसिंहसराय अनुमंडल कोर्ट जा रहे पचपैका गांव निवासी अनिल महतो उर्फ विनोद महतो की बाइक सवार बदमाशो के द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद दो मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.इससे पूर्व एक नामजद आरोपी ने पुलिस के दबाब के बाद कोर्ट में समर्पण किया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संबध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के पचपैका गांव निवासी स्व शिवजी महतो के पुत्र अनिल महतो उर्फ विनोद महतो (55) की भूमि विवाद में हत्या कर दिया गया था.हत्याकांड में नामजद दो मुख्य आरोपी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र मोख्तियारपुर ( मेनका ) वार्ड संख्या 1 निवासी धनेश्वर महतो के पुत्र मनीष कुमार और पिंकु कुमार उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गुप्त सुचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

वही एक अन्य आरोपी ने पुलिस दबिश के कारण कुछ दिन पूर्व नामजद आरोपी विजय कुमार ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था. पकड़ाये दोनो को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

छापेमारी टीम में पुनि सह दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, डी आई यू शाखा समस्तीपुर के पुनि चंद्रकेतु पुअनि कमल नयन,अमित कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे। वही शहर में हुए व्यववसाई से लूट मामले में डीएसपी ने बताया की पुलिस उस मामले भी हर विन्दु पर जाँच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!